कौंच: कोंच में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में मारपीट, वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने मौके से 2 को पकड़ा, कार्रवाई शुरू
Konch, Jalaun | May 4, 2026 कोंच में रविवार देर रात 11 बजे पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक हो गया, आज़ाद नगर में शुरू हुआ झगड़ा सीएचसी के बाहर सड़क पर मारपीट में बदल गया। अहजाद और चंदा बेगम के बीच पहले से चल रहे विवाद के चलते यह घटना हुई, आरोप है कि सीएचसी पहुंचने पर अहजाद अपने साथियों के साथ पहुंचा और दोबारा हमला कर दिया, मौके पर मौजूद पुलिस ने 2 को पकड़ लिया है।