अथमलगोला: अथमलगोला थाना क्षेत्र के चंदा गांव निवासी होमगार्ड की बख्तियारपुर स्टेशन पर ट्रेन चढ़ते समय गिरकर मौत
बुधवार की सुबह करीब 11 बजे अथमलगोला के चंदा गांव निवासी एक होमगार्ड जवान की बख्तियारपुर स्टेशन पर ट्रेन चढ़ने के दौरान हादसा हो गया। जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई है। होमगार्ड जवान की पहचान अथमलगोला के चंदा गांव निवासी 45 वर्षीय संजय सिंह के रूप में हुई है। घटना के संबंध में दोपहर 1 बजे परिजनों ने बताया कि वह पटना के डीएम ऑफिस ड्यूटी के लिए जा रहे थे।