गुमला: डीएसपी रोड पर गोदाम तोड़कर ₹2 लाख की चोरी, दो व्यवसायियों समेत कई लोगों पर मामला दर्ज
Gumla, Gumla | Apr 26, 2026 गुमला के डीएसपी रोड स्थित एक गोदाम को तोड़कर करीब 2 लाख रुपये के सामान की चोरी का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित अमित कुमार पोद्दार ने गुमला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्राथमिकी के अनुसार पोद्दार बीमारी के कारण फिलहाल रांची में रह रहे हैं। रांची से लौट के बाद घटना की जानकारी हुई और थाना में आवेदन दिया गया।