कांके: कांके में अपराध विरोधी जांच अभियान, दोपहिया वाहनों की सघन जांच
Kanke, Ranchi | Jul 21, 2026 कांके में सोमवार की रात करीब दस बजे एंटी क्राइम चेकिंग अभियान।चलाया गया, इस दौरान दोपहिया वाहनों की सघन जांच हुई। जांच के दौरान वाहन चालकों के दस्तावेज, ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, वाहन पंजीकरण समेत अन्य आवश्यक कागजातों की जांच की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगी।