मंझनपुर: नेवारी में तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग बनी खतरा, रिकोचिट गोली लगने से 11 वर्षीय मासूम घायल, सीओ ने दी जानकारी
नेवारी गांव में तिलक समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग की घटना से अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि समारोह के बीच हुई फायरिंग में गोली रिकोचिट होकर एक 11 वर्षीय बच्चे को जा लगी, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया और बच्चे को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के मुताबिक बच्चे की हालत खतरे से बाहर है।