मथुरा: R.K. मिशन अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
वृन्दावन के माधव विलास कालोनी जुगल किशोर का करीब 34 वर्षीय पुत्र ब्रज बिहारी बघेल विगत बुधवार को पैरों में दर्द व कमजोरी की शिकायत पर आरके मिशन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार की देर शाम परिजनों द्वारा खाना खिलाते समय अचानक छोटू की तबियत बिगड़ने लगी। आईसीयू में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। फिर परिजनों ने हंगामा किया, पुलिस ने शव पीएम को भेज दिया।