इंदौर: सरवटे बस स्टैंड से युवक का अपहरण, सवारी विवाद में आरोपियों ने कार में ले जाकर पीटा
Indore, Indore | May 5, 2026 मंगलवार 1 बजे मिली जानकारी में मुताबिक फरियादी आकाश सिलावट ने पुलिस को बताया कि वह सरवटे बस स्टैंड पर मौजूद था। इसी दौरान बस में सवारियां बैठाने की बात को लेकर उसका विवाद विनय सोनकर और उसके दो अन्य साथियों से हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने आपा खो दिया।आकाश का आरोप है कि बहस के दौरान विनय और उसके साथियों ने उसे जबरन अपनी कार में बैठा लिया।