अंबिकापुर: कदनाई से लोटाभवना तक घटिया स्तर के डामरीकरण सड़क को उखाड़ने के लिए विधायक ने दिए निर्देश: MLA रामकुमार टोप्पो
सरगुजा जिले के सीतापुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मैनपाट ब्लॉक के कदनई से लोटाभवना तक करोड़ों की लगत से लगभग ढ़ाई किलोमीटर लंबी डामरीकरण सड़क का निर्माण पी एम जनमन योजना अंतर्गत ठेकेदार द्वारा किया गया था, जिसकी शिकायत सीतापुर विधायक से हुई है।जिसमें ग्रामीणों ने कहा है कि उनके यहां बनने वाली सड़क गुणवत्ता हीन एवं निम्न स्तर का है।