पातेपुर थाना क्षेत्र के गनौर चौक के पास सोमवार की शाम 6 बजे के करीब अनियंत्रित होकर एक ई-रिक्शा पलट गई। घटना में ई-रिक्शा सवार तीन महिलाएं घायल हो गई। मौके पर जुटे लोगों ने आनन-फानन में तीनों महिलाओं को इलाज के लिए पातेपुर सीएचसी पहुंचाया। जहां दो की हालत गंभीर बताई गई है। सीएचसी के डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया।