जगदलपुर: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर नाबालिग को भगाने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर कर रहा था शोषण
नानगुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर घर से भगाने और उसके साथ यौन शोषण करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने नाबालिग पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।