हज़ारीबाग: हजारीबाग में स्वास्थ्य सिस्टम ‘रिवर्स गियर’ में, एंबुलेंस फेल होने से मासूम की जिंदगी दांव पर
हजारीबाग के बरही प्रखंड में स्वास्थ्य व्यवस्था की बड़ी लापरवाही सामने आई है। सर्पदंश की शिकार एक मासूम बच्ची को रेफर किए जाने के बाद जब 108 एंबुलेंस पहुंची, तो उसका रिवर्स गियर खराब निकला। गंभीर हालत में भी उसी एंबुलेंस से बच्ची को ले जाया गया। परिजनों को उसे गोद में उठाकर एंबुलेंस तक पहुंचाना पड़ा। घटना ने सरकारी दावों की पोल खोल दी है और स्वास्थ्य सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।