पंचदेवरी: पंचदेवरी प्रखंड के देवरिया गांव निवासी आलोक कुमार चंदन को बिहार पुलिस में दारोगा पद पर चयनित लोगो मे खुशी।
पंचदेवरी प्रखंड के देवरिया गांव निवासी शिक्षक जवाहर सिंह के सुपुत्र आलोक कुमार चंदन का चयन बिहार पुलिस में दारोगा पद पर हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। परिजनों, शिक्षकों, मित्रों एवं ग्रामीणों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। लोगों ने कहा कि आलोक कुमार चंदन की सफलता युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।