हुज़ूर: क्राइम ब्रांच की गोविंदपुरा में बड़ी कार्रवाई, 21 किलो मादक पदार्थ के साथ आरोपी गिरफ्तार
Huzur, Bhopal | May 19, 2026 भोपाल में नशे के कारोबार पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच ने गोविंदपुरा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को भारी मात्रा में अवैध डोडा चूरा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से21 किलो 20 ग्राम मादक पदार्थ और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।पुलिस अब मोबाइल फोन के जरिए पूरे नेटवर्क और सप्लाई चैन की जांच में जुट गई है।