कटनी नगर: मातृ-शिशु मृत्यु दर रोकने को प्रशासन सक्रिय, स्वास्थ्य विभाग और महिला बाल विकास की संयुक्त बैठक में निर्देश
जिले में मातृ-शिशु मृत्यु दर के मामले सामने आने के बाद प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए सख्त निर्देश जारी किए है। कलेक्टर आशीष तिवारी ने इस संबंध में आज रविवार दोपहर 3 बजे जानकारी दी। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग की बैठक में यह निर्देश जारी किए है। लापरवाही से प्रसूता या नवजात की जान जाने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।