रीवा में महिला ने कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार - SGMH में गलत ऑपरेशन का गंभीर आरोप, डॉ. पर लाइसेंस निरस्त करने की मांग
Description
रीवा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने कलेक्टर से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है।
महिला का आरोप है कि कंधे में चोट के बाद उसने संजय गांधी हॉस्पिटल के डॉक्टर शुभम मिश्रा से इलाज शुरू कराया था। आरोप के मुताबिक गलत ऑपरेशन के कारण उसे असहनीय दर्द हो रहा है और डॉक्टर द्वारा 50,000 रुपये की मांग की गई।
इसे लेकर महिला ने कलेक्टर को आवेदन देकर सही इलाज कराने और संबंधित डॉक्टर की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। मामले की सच्चाई जांच के बाद ही सामने आएगी।
आपकी क्या राय है? पूरी खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जरूर दें।
Hashtags
#SidhiMedia24 #RewaNews #RewaCollector #SGMHRewa #SanjayGandhiHospital