सागर नगर: नगर निगम के रावण दहन कार्यक्रम में महापौर का अपमान, कांग्रेस ने लगाया पक्षपात का आरोप
दरअसल मंगलवार की दोपहर 2 बजे सोशल मीडिया पर नगर निगम द्वारा रावण दहन कार्यक्रम का आमंत्रण कार्ड वायरल हुआ, पीटीसी मैदान में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में नगर निगम की मुख्य भूमिका होने के बावजूद आमंत्रण कार्ड में भाजपा के जिला अध्यक्ष का नाम महापौर और नगर निगम अध्यक्ष से भी पहले छपा था। आमंत्रण पत्र सामने आने के बाद नगर निगम के भीतर ही घमासान की स्थिति बन गई।