चौमूं: चोंमू थाना पुलिस ने फर्जी दुल्हन बनाकर ठगी करने वाले गिरोह का किया खुलासा, पति-पत्नी सहित 3 लोगों को किया गिरफ्तार
Chomu, Jaipur | Mar 31, 2026 चौमूं थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में पति-पत्नी सहित तीन आरोपियों को उत्तर प्रदेश के मथुरा से गिरफ्तार किया है। ये आरोपी पिछले चार माह से फरार चल रहे थे। जयपुर पश्चिम के पुलिस उपायुक्त प्रशांत किरण के निर्देश पर, थानाधिकारी हरबेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था।