पूरनपुर: बिलहरी-शेरपुर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव बिलहरी से शेरपुर जाने वाले जर्जर मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर सोमवार को ग्रामीणों ने सिद्ध बाबा मंदिर के पास एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना था कि सड़क लंबे समय से खराब हालत में है, जिससे आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।