मंझनपुर: समर्थ किसान पार्टी पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटी, संगठन विस्तार को लेकर मंझनपुर पार्टी कार्यालय में बनी रणनीति
समर्थ किसान पार्टी की जिला स्तरीय मासिक बैठक पार्टी कार्यालय मंझनपुर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ने की। इस दौरान पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन के विस्तार और मजबूती को लेकर विस्तार से चर्चा की। बैठक में क्षेत्रीय स्तर पर पार्टी कार्यालय खोलने की रणनीति तैयार की गई, ताकि संगठन को जमीनी स्तर पर और सशक्त बनाया जा सके।