टीकमगढ़ जिले के अमरपुर गांव में शनिवार को जहरीले पदार्थ का सेवन करने से एक युवती की हालत गंभीर हो गई। युवती का नाम ज्योति यादव बताया गया है। परिजनों के अनुसार ज्योति अपने घर में थी इसी दौरान उसने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई।