बहरोड़: बहरोड के रोडवाल टोल प्लाजा तोड़फोड़ मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, दो गाड़ियां की जब्त
Behror, Alwar | May 18, 2026 बहरोड़ के रोडवाल टोल प्लाजा पर हुई तोड़फोड़ और मारपीट की घटना में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दो वाहनों को भी जब्त कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। सोमवार दोपहर करीब तीन बजे सतवीर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा किया।