आंवला: आंवला में बिजली चौपाल का आयोजन, उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया
Aonla, Bareilly | Jun 10, 2026 आंवला में मध्यांचल विद्युत वितरण निगम द्वारा बुधवार देर शाम सात बजे एक 'बिजली चौपाल' का आयोजन किया गया। यह जन चौपाल आंवला कस्बा के मोहल्ला लठैता स्थित सरकारी अस्पताल के समीप लगाई गई, जहाँ उपभोक्ताओं की विभिन्न समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया।