पाकरटांड: नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध पर भाजपा बीरु मण्डल ने राहुल गांधी का पुतला जलाया
नारी शक्ति वंदन अधिनियम का कांग्रेस द्वारा विरोध करने पर भाजपा वीरू मंडल के द्वारा बुधवार की शाम 5:00 बजे चौक में राहुल गांधी का पुतला दहन किया। मौके पर मंडल अध्यक्ष कुलदीप मिश्रा ने कहा कि विपक्ष में बैठी कांग्रेस पूरी तरह से महिला विरोधी बन गई है ।महिलाओं के हितों पर हमेशा विरोध करती है।