गाज़ीपुर: कोतवाली पुलिस का बड़ा एक्शन, न्यायालय के वारंट पर सुभाष बिन्द को किया गिरफ्तार
गाजीपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र की पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सुभाष बिन्द के रूप में हुई है। 35 वर्षीय सुभाष बिन्द सकरा गांव, थाना कोतवाली गाजीपुर का निवासी बताया गया है। न्यायालय प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय गाजीपुर से फौजदारी मुकदमा संख्या 817/20...