शाहगंज: धरने पर बैठी आजाद बिंद की बहन की तबीयत बिगड़ी, जिला अस्पताल में भर्ती
आजाद बिंद हत्याकांड में न्याय और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठी मृतक की बहन सौम्या बिंद की सोमवार की शाम करीब 5 बजे अचानक तबीयत बिगड़ गई। हालत खराब होने पर उन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया। डॉक्टरों के अनुसार डिहाइड्रेशन के कारण उनकी तबीयत बिगड़ी थी