कानून का डर खत्म हो जाए तो फिर हाथों में हथियार आ ही जाते हैं और जब हथियार हाथ में हों तो विवाद कब हद पार कर जाए, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल होता है।
रुड़की के माधोपुर गांव से सामने आया एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में कुछ युवक हाथों में हथियार लहराते हुए नजर आ रहे हैं। अब सवाल ये है कि अगर ये हथियार असली हैं, तो इन्हें खुलेआम लहराने की हिम्मत आखिर आ कहां से रही है?
वीडियो को लेकर फायरिंग किए जाने की भी चर्चा है। हालांकि फायरिंग हुई या नहीं, हथियार असली हैं या नहीं और वीडियो में दिखाई दे रहे युवक कौन हैं, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि मामला करीब दो दिन पुराना है और इसके पीछे आपसी विवाद की बात सामने आ रही है।
लेकिन विवाद चाहे जो रहा हो, हथियार हाथ में लेकर उनका प्रदर्शन करना कोई मामूली बात नहीं है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और अब वायरल वीडियो की जांच की जा रही है।
पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वीडियो कब और कहां बनाया गया, इसमें दिखाई दे रहे युवक कौन हैं और उनके हाथों में नजर आ रहे हथियार वास्तविक हैं या नहीं। इसके साथ ही फायरिंग किए जाने के दावे की भी पुलिस पड़ताल कर रही है।
क्योंकि अगर फायरिंग की बात सही निकलती है तो मामला और गंभीर हो जाता है। आखिर आपसी विवाद के बीच हथियार कहां से आए? और अगर हथियार लेकर युवक घूम रहे थे, तो क्या उन्हें कानून का जरा भी डर नहीं था?
फिलहाल इन सवालों का जवाब पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगा।
एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल का कहना है कि मामला पुलिस के संज्ञान में आया है और वायरल वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
#Roorkee #Madhopur #HaridwarNews #RoorkeeNews #UttarakhandNews #ViralVideo #ViralNews #WeaponViralVideo #Hathiyar #GunViralVideo #WeaponDisplay #Firing #FiringVideo #CrimeNews #CrimeInUttarakhand #PoliceInvestigation #RoorkeePolice #HaridwarPolice #UttarakhandPolice #LawAndOrder #CrimeAlert #BreakingNews #LatestNews #HindiNews #UttarakhandNewsUpdate #MadhopurViralVideo #DesiKatta #GunCulture #PoliceAction #ViralReel #NewsReel #TrendingNews #UttarakhandCrime #RoorkeeViral
Hardwar, Haridwar | Sep 15, 2026