प्रतापगढ़: रखरखाव कार्य के चलते 18 जून को सुबह की पेयजल आपूर्ति रहेगी बाधित
शहरी जल योजना के अंतर्गत जाखम स्थित इंटेकवेल एवं चोरमागरा स्थित पंप हाउस पर आवश्यक रखरखाव कार्य किए जाने के कारण 17 जून को शटडाउन लिया जाएगा। इस शटडाउन के चलते 18 जून 2026 को प्रातःकाल होने वाली पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। संबंधित विभाग ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए आवश्यकतानुसार पहले से पानी का संग्रह करने का आग्रह किया है।