छतरपुर: पांच दिवसीय यातायात समर कैंप का समापन, 200 बच्चों ने सीखे ट्रैफिक नियम
छतरपुर के बिजावर नाका स्थित यातायात थाना परिसर में आज 6 मई दोपहर करीब 4:00 बजे पांच दिवसीय यातायात समर कैंप का समापन पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा एवं यातायात प्रभारी बृहस्पति साकेत की उपस्थिति में हुआ।शिविर में विभिन्न स्कूलों के करीब 200 छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर सड़क सुरक्षा, ट्रैफिक नियमों और सुरक्षित ड्राइविंग की जानकारी खेल-खेल में सीखी।