जंतर-मंतर पर तो आपने Gen-Z का प्रदर्शन देखा होगा... लेकिन अब बारी है Alpha Generation की!
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के एक इंटर कॉलेज से सामने आया यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यहां छात्र-छात्राओं ने अपनी ही स्कूल व्यवस्था के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।
छात्रों का आरोप है कि कॉलेज में बिजली और पीने के पानी की समुचित व्यवस्था नहीं है। इतना ही नहीं, उनका यह भी कहना है कि प्रिंसिपल छात्रों के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं, लेकिन कई शिकायतों के बाद भी कोई समाधान नहीं निकला।
इन्हीं मांगों को लेकर आज बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं कॉलेज परिसर में इकट्ठा हुए और विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों ने नारेबाजी करते हुए बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने और कॉलेज प्रशासन के रवैये में सुधार की मांग की।
Deoria, Deoria | Jul 29, 2026