लखीसराय: बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ सेवांजलि जिला शाखा लखीसराय ने टीकाकर्मियों एवं पोलियो कर्मियों के बकाया भुगतान की मांग की
बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ सेवांजलि जिला शाखा लखीसराय ने टीकाकर्मियों एवं अन्य पोलियो कार्य में लगे कर्मियों के बकाया भुगतान की मांग की है. गुरुवार पूर्वाह्न 10 बजे संघ के जिला संयोजक नागेश्वर यादव ने बताया कि इसे लेकर सिविल सर्जन को पत्र भेजा गया है. राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा पोलियो कर्मियों को कार्य समाप्ति के तुरंत बाद मानदेय भुगतान का निर्देश है.