सूरजगढ़: राजगीर में अनुसूचित जाति के दो युवकों की पीट कर कथित हत्या के विरोध में मानुचक्र गांव में हुई श्रद्धांजलि सभा
राजगीर के 'एक मंदिर में अनुसूचित जाति के दो युवकों की कथित पीट कर हत्या के विरोध में रविवार अपराह्न 1 बजे सूरजगढ़ा नगर परिषद क्षेत्र के मानुचक गांव में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. यहां दिवंगत की तस्वीर पर पुष्पांजलि कर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया गया. वक्ताओं ने दोषी लोगों को गिरफ्तार कर उन्हें फांसी देने की मांग की.