दनियावां: हत्या के प्रयास मामले में आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया
पुलिस ने निमी गांव से हत्या के प्रयास के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी उमाशंकर यादव है। इसके विरुद्ध बीते अप्रैल माह में ही थाने मेें केस दर्ज है। केस दर्ज होने के बाद से वह फरार चल रहा था। बीते शनिवार को शाम वह अपने घर पहुंचा था तभी पुलिस मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ अनिल प्रसाद ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया ।