दनियावां: दनियावां पुलिस ने देशी शराब के साथ धंधेबाज को किया गिरफ्तार, कागजी कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा
शनिवार को दनियावां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के इस्माइल पुर गांव के पास से 60 लीटर देसी शराब के साथ एक वाइक सवार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार वाइक सवार विरंजन कुमार फतुहा थाना क्षेत्र के गौरी पुंदाह गांव का रहने वाला है। वह अपने वाइक पर शराब लेकर अपनी गांव जा रहा था तभी गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया ।