दनियावां: दनियावां बाजार में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से श्रमिकों को किया गया जागरूक
बुधवार को सलारपुर, सिगरियावां व दनियावां बाजार मेें बिहार सरकार के श्रम संसाधन विभाग के योजनाओं को सन्न निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के सौजन्य से बिहटा से आये रोशनी ग्रुप कला संस्थान के कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों के बीच नाटक प्रस्तुत कर जागरुक किया । कलाकारों के द्वारा कामगारों के लिए 16 योजनाओं की जानकारी दी गयी।