दनियावां: दनियावां बाजार स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की हुई मौत, नालंदा के गलिमपुर निवासी थे मृतक
दनियावां । मंगलवार को शाम दनियावां बाजार स्टेशन पर टिकट काउंटर के पास लाइन पार करने के दौरान नाटेसर फतुहा पैसेंजर के चपेट में आ जाने से एक 80 वर्षीय वृद्ध की मौत कटने से हो गई। वृद्ध की पहचान नालंदा जिला के गलिमपुर के रहने वाले सोहन पासवान के रूप में हुई है। मौजूद ग्रामीणों ने घटना के कारण स्टेशन पर दनियावां बाजार प्लेटफॉर्म पर अतिक्रमण को बताया है।