अनूपपुर: भोलगढ़ हाईवे किनारे तालाब में दिखे तीन हाथी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने प्रशासन को किया अलर्ट
कोतमा - अनूपपुर मार्ग स्थित भोलगढ़ हाईवे के किनारे एक तालाब में शनिवार सुबह तीन हाथियों के दिखाई देने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।हाथियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए, जिससे हाईवे पर भीड़ लग गई और दुर्घटना का खतरा बढ़ गया। मौके पर पहुंचे कांग्रेस जिला अध्यक्ष गुड्डू चौहान ने बताया कि घटनास्थल पर वन विभाग कोई भी अधिकारी मौजूद नहीं था।