मंझनपुर: अस्करनपुर मंगरोहनी नहर के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से साइकिल सवार मां-बेटी घायल, मेडिकल कॉलेज में भर्ती
कौशाम्बी जिले के मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के अस्करनपुर मंगरोहनी नहर के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से गिरकर मां बेटी गंभीर से घायल हो गई हैं। बताया जा रहा है कि दोनों एक साइकिल पर बैठकर के खेत जा रही थी। तभी हादसा हुआ है। वहीं कार चालक मौके से फरार हो गया है। दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज मंझनपुर में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।