मंझनपुर: जिला पंचायत के रत्नावली सभागार में वरिष्ठ पत्रकार के निधन पर शोकसभा हुई आयोजित, चित्र पर माल्यर्पण कर दी गई श्रद्धांजलि
घनक का पूरा निवासी वरिष्ठ पत्रकार सतीश नामदेव जो न्यू प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष थे। वह काफी दिनों से बीमारी से ग्रसित थे। उन्हें ब्रेन हैमरेज हुआ था। उनका इलाज प्रयागराज में चल रहा था। मंगलवार को उनका निधन हो गया। इसकी जानकारी जैसे ही पत्रकारों को हुई तो शोक की लहर दौड़ गई। बुधवार को जिला पंचायत के रत्नावली सभागार में शोक सभा का आयोजन किया गया है।