ब्यावरा: ब्यावरा में आगामी डिजिटल जनगणना को लेकर फील्ड ट्रेनिंग शुरू
ब्यावरा में आगामी डिजिटल जनगणना को सटीक और व्यवस्थित बनाने के लिए फील्ड ट्रेनिंग शुरू की गई है। इस दौरान शनिवार को प्रगणकों और सुपरवाइजरों को प्रशिक्षणदिया गया। प्रशिक्षण का शुभारंभ दोपहर 2:00 बजे करीब नगर पालिका सीएमओ इकरार अहमद के द्वारा किया गया। इस दौरान मास्टर ट्रेनर दिलीप कसेरा देवीलाल मालवीय सहित अन्य उपस्थित रहे।