दमोह शहर के उत्कृष्ट विद्यालय में आज शनिवार दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के निर्देशन में कैरियर गाइडेंस मार्गदर्शन सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसके प्रशिक्षकों ने छात्र छात्राओं के बीच मार्गदर्शन साझा करते हुए शिक्षा के दौरान आने वाली विभिन्न कठिनाइयों और इनसे बाहर निकलने के विषय मे जानकारी दी। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर भी शामिल हुए।