अनूपपुर: आजीविका मिशन के तहत सीएलएफ की बैठकों में जल गंगा संवर्धन अभियान के लिए महिलाओं को किया जागरूक
जल संरक्षण और जल स्रोतों के पुनर्जीवन के उद्देश्य से प्रदेश भर में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इस अभियान के तहत नदियों, तालाबों, कुओं और बावडियों की सफाई तथा जल संरक्षण के कार्य किए जा रहे हैं। इसके साथ ही वर्षा के पानी के संरक्षण हेतु शासकीय व निजी भवनों आदि में रैन वाटर हार्वेस्टिंग हेतु विभिन्न जल संरचनाओं का