कोंच: बरियामा गांव में मारपीट, पिता-पुत्र घायल, चेन व नकदी लूट का आरोप, मामला दर्ज
Konch, Gaya | Apr 8, 2026 थाना क्षेत्र के बरीयामा गांव निवासी मदन प्रजापति (39) के फर्द बयान पर मारपीट व लूटपाट का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि 23 मार्च 2026 को घर पहुंचने पर देखा कि उनकी पत्नी मालावती देवी के साथ गांव की सुनीता देवी मारपीट कर रही थी। बीच-बचाव करने पर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि सुनीता देवी ने परिजनों को बुला लिया, जिसके बाद मारपीट हुई।