दिनारा: दिनारा के बेलवैयां से लापता विवाहिता का शव बक्सर की ठोरा नदी में मिला, प्लास्टिक में बांधकर फेंका गया
Dinara, Rohtas | Sep 2, 2026 दिनारा थाना क्षेत्र के बेलवैयां गांव से लापता विवाहिता पूजा देवी का शव आज बुधवार को को सुबह 7 बजे बक्सर जिले के इटाढ़ी थाना क्षेत्र स्थित ठोरा नदी से बरामद किया गया। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, शव को प्लास्टिक में बांधकर नदी में फेंका गया था। मृतका की पहचान उसके देवर रवि सिंह ने की।