मोहनिया: मोहनिया पुलिस ने शराब के नशे में अलग-अलग जगहों से चार लोगों को किया गिरफ्तार
कैमूर जिले के मोहनिया पुलिस द्वारा वाहन गस्ती के दौरान अलग-अलग जगह से शराब के नशे में कुल चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी का मेडिकल जांच अनुमंडल अस्पताल मोहनिया में कराने पर शराब पीने की पुष्टि हुई। जिसके बाद पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।