मोहनिया: स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत मोहनिया विधायक संगीता कुमारी ने मोहनिया शहर में किया श्रमदान
कैमूर जिले के नगर पंचायत मोहनिया द्वारा स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम किया गया। जिसमें मोहनिया विधायक संगीता कुमारी, वार्ड पार्षद और आम ग्रामीण जनता ने श्रमदान किया। लोगों को अपने शहर और नगर को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित भी किया।