मोहनिया: सकरी बांध में डूबे सत्यम कुमार के परिजनों को आपदा के तहत चार लाख रुपए की सहायता राशि दी गई
Mohania, Kaimur | Sep 30, 2024 कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के सकरी गांव के संतोष कुमार का 10 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार ज्युतिया के दिन सकरी बांध पर नहाने गया था । जहां डूब कर उसकी मौत हो गई थी। वही बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह ने पीड़ित परिवार के परिजनों को आपदा के तहत चार लाख रुपए का सहायता राशि दिया।