मोहनिया: भभुआ मोड कुदरा पर बनारस जाने के लिए खड़े व्यक्ति को आया चक्कर, सर और चेहरे पर आई चोट, लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
Mohania, Kaimur | Sep 30, 2024 कुदरा शहर के भभुआ मोड पर बनारस जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे व्यक्ति चक्कर खाकर सड़क पर गिर पड़े, जिससे उनके सर में और चेहरे पर गंभीर चोट आई है। स्थानीय लोगों द्वारा घायल व्यक्ति को उपचार के लिए सीएचसी कुदरा लाया। जहां उपचार चल रहा है। घायल व्यक्ति कुदरा थाना क्षेत्र के ओदार गांव के महेंद्र लाल का 55 वर्षीय पुत्र रामभजन लाल बताए जा रहे हैं।