छबड़ा: छबड़ा थर्मल प्लांट में गेट बंद करने से श्रमिकों में आक्रोश, समझाइश से मामला हुआ शांत
Chhabra, Baran | Oct 9, 2026 छबड़ा सुपर पावर प्लांट में तीसरी साइट के सेलो गेट को अचानक बंद किए जाने से श्रमिकों में आक्रोश फैल गया। आवागमन में परेशानी और मुख्य गेट से आने-जाने पर करीब 7 से 8 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करने की मजबूरी के विरोध में श्रमिकों ने काम रोक दिया और गेट के सामने धरने पर बैठ गए। श्रमिकों का कहना था कि गेट बंद रहने से उन्हें रोजाना लंबी दूरी तय करनी पड़ेगी। इससे न