हज़ारीबाग: हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने जिला अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा की
हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रदीप प्रसाद ने मंगलवार 3 बजे जिला उप विकास आयुक्त (डीडीसी) इश्तियाक अहमद, जिला योजना पदाधिकारी पंकज तिवारी, और जिला कल्याण पदाधिकारी सुभाष कुमार से मुलाकात की। इस बैठक में सदर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण एवं शहरी इलाकों में चल रहे विकास कार्यों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।