हज़ारीबाग: बरही में जिला परिवहन कार्यालय ने फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया
बरही में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।यह फुटबॉल प्रतियोगिता सड़क सुरक्षा माह 2025 अंतर्गत जिला परिवहन कार्यालय, तथा जिला खेल कार्यालय हजारीबाग के संयुक्त प्रयास से आज मंगलवार 4 बजे आयोजित की गई जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुक करना था इसी उद्देश्य के निमित सभी खिलाड़ियों को सड़क सुरक्षा संबंधी शपथ भी दिलाई गई।